फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जसविंद्र बने युवा जजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Wed, 28 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में युवा जिलाध्यक्ष जेजेपी संपूर्ण कोयल और जिला प्रभारी कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सीनियर उपप्रधान जसविंद्र ढुल भी मौजूद रहे। बैठक में कैथल जिला की युवा कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें 11 सदस्य शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और अन्य पार्टी नेताओं के साथ विमर्श के बाद नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। संपूर्ण कोयल ने बताया कि सूची में मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है, जो पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सूची में जिला उपप्रधान अनिल भाणा, राहुल वाल्मीकि, राहुल हरिगढ़ (चीका), जिला जनरल सेक्रेट्री संजय पाई, प्रवीण रमाना और मनोज पाडला, जिला प्रवक्ता अभिषेक शर्मा (सीवन), तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बनवाला (करोड़ा), संदीप सेगा और कुलदीप टांक शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें