फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन संघर्ष मंच ने हनुमान वाटिका में किया प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जन संघर्ष मंच हरियाणा के कॉमरेड फूल सिंह, राज्य प्रधान के आह्वान पर मनरेगा मजदूर एकता मंच के नेतृत्व में बुधवार को मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

हनुमान वाटिका में बड़ी संख्या में संगठन के नेता, कार्यकर्ता और सदस्य एकत्र हुए और मोदी सरकार की मजदूर, किसान और कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने चारों श्रम संहिताओं को तत्काल रद्द करने की मांग की। जन संघर्ष मंच और मनरेगा मजदूर यूनियन के जोगिंदर सिंह ने कहा कि लागू की गई श्रम संहिताएं अलोकतांत्रिक और मजदूर विरोधी हैं, जो केवल पूंजीपतियों के हित में हैं। इनका उद्देश्य मजदूर वर्ग से अधिकार, सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान छीनना है। उन्होंने सभी मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने 21 नवंबर को जारी सरकारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग करते हुए जिला सचिवालय की ओर जुलूस निकाला और उपायुक्त के प्रतिनिधि एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें