फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की मांग को लेकर पूंडरी-राजौंद मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल) पाई। गांव भाणा में किसानों ने खाद की मांग को लेकर पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से गांव में खाद की समस्या बनी हुई है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। गांव में जो सोसाइटी बनाई गई है, उस पर भी ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में यूरिया खाद का ट्रक पहुंचना था, जिसे करोड़ा भेज दिया गया। इसके कारण मजबूरन जाम लगाना पड़ा। सूचना मिलने पर पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। किसानों ने कहा कि यदि गुरुवार को खाद नहीं मिली तो वे फिर से जाम लगाएंगे। करीब आधे घंटे बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें