ढांड। हल्का विधायक सतपाल जांबा ने गांव कौल के कपिल मुनि तीर्थ स्थल का दौरा किया। जहां उन्होंने कपिल मुनि तीर्थ के सौंदर्यकरण को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विर्मश किया। साथ ही लोगों की अन्य समस्याएं भी सुनीं।
अधिकांश ग्रामीणों ने साफ-सफाई और गली व सड़क की समस्याओं को रखा। इस मौके पर विधायक सतपाल ने बताया कि तीर्थ स्थल में गंदे पानी को रोकने के लिए बनाए जाने वाली दीवार के लिए 20 लाख रुपये की राशि को मंजूरी किया गया है।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह में दीवार के निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यो को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का भी आह्वान किया। इस दौरान विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। जल्द ही क्षेत्र में विकास की योजनाएं धरातल पर दिखेंगी। चुनाव के समय से ही वे कहते आ रहे हैं कि साफ-सफाई उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा निर्धन, गरीबों व असहाय की मदद करने के लिए प्रयासरत हैं।
लोग धैर्य रखें और आपसी भाईचारा बनाकर अपने-अपने गांव के विकास के कार्यों में सहयोग दें। इस मौके पर उनके साथ नरेश आढ़ती, रामपाल, इस्म सिंह कौल, महाबीर, सतपाल कौल, विधायक के निजी सचिव डा. बलविंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।ा