फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांबा ने साइलो में सुनी किसानों की समस्याएं

Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। पूंडरी विधायक संतपाल जांबा ने साइलो में किसानों की समस्याएं सुनी। कहा कि सोलू माजरा अदानी के बाद हमारी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है। उसके बाद सब कुछ सरकार के हाथ में होता है वह चाहे किसी का सही कर दे चाहे गलत उसको पूछने वाला कोई नहीं है।

किसानों ने विधायक से कहा कि 18 घंटे लाइन में लगने के बाद जब आनलाइन गेट पास कटवाने का समय आता है तो वहां हमारा पोर्टल पर गेट पास जारी नही होता और हमें मजबूरन अपने ट्रैक्टर को वापिस ला जाना पड़ता है। इसके बाद सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते है तो हमारी समस्या का कहीं पर समाधान नही होता।
विज्ञापन


विधायक ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइलो में एक काउंटर इस समस्या के समाधान के लिए लगाया जाए और यहीं से किसानों की समस्या को आधे घंटे में हल किया जाए। किसानों की प्यास बुझाने के लिए साइलो के दोनों ओर छबील लगाने की बात भी कही।

पारदर्शी तरीके से की जाए खरीद-तुलाई ः विधायक

पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने बुधवार को पूंडरी, पाई और करोड़ा अनाज मंडियों का दौरा कर वहां पर जारी गेहूं खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों में फसल की तुलाई, खरीद, भुगतान और भंडारण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित हों।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उधर, विधायक सतपाल जांबा ने पाई स्थित अटल कैंटीन का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दौरे के दौरान यह सुनिश्चित किया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर और निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो रहा है या नहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें