फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांबा ने 1.93 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

Tue, 09 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विधानसभा क्षेत्र में मार्केट कमेटी भंडारगृह के पास विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को लगभग एक करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित फूड स्टोरेज गोदामों के व्यापक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि गोदाम परिसर की पुरानी एवं जर्जर बाउंड्री वॉल की मरम्मत कर उसे अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाया जाएगा, जिससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सुव्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


इस कार्य पर लगभग 4 लाख 47 हजार रुपये की लागत आएगी। खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से पुरानी शीट्स को हटाकर नई मजबूत एवं टिकाऊ शीट रूफिंग लगाई जाएगी, जिससे गोदामों की आयु में वृद्धि होगी और भंडारित अनाज की गुणवत्ता बनी रहेगी। इस कार्य पर करीब 119.820 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। साथ ही, कार्यालय भवनों एवं आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये की लागत से की जाएगी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा गोदाम परिसर के अंदर तथा आसपास की आंतरिक सड़कों का भी नवीनीकरण किया जाएगा, ताकि परिवहन व्यवस्था सुचारू रहे और माल ढुलाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कार्य पर लगभग 64.294 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें