फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका बस स्टैंड निर्माण संग शुरू होगी जयपुर बस सेवा

Sun, 04 Feb 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। चीका नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू होते ही यहां से जयपुर के लिए बस सेवा शुरू होगी। बता दें कि चीका के नए बस स्टैंड का सोमवार को निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके तहत जजपा विधायक ईश्वर सिंह भूमि पूजन करने के बाद ही यह निर्माण कार्य शुरू होगा।

गौरतलब है कि चीका में बनाया जाने वाला बस स्टैंड आधुनिक बस स्टैंड होगा। इसके तहत बस स्टैंड का भवन दो मंजिला होगा और यहां पर एसी हॉल भी बनाया जाएगा। इसके साथ यात्रियों के ठहरने के लिए प्रतीक्षालय कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। जयपुर के लिए बस सेवा शुरू करने के बाद पंजाब के अमृतसर के लिए भी बस सेवा शुरू होगा। इस दोनों ही रूटों पर बस सेवा शुरू होने से हरियाणा-पंजाब की सीमा पर बसा गुहला-चीका अब व्यापारिक व धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनने जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी बस

चीका से जयपुर और अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू की जानी है। इसके तहत जयपुरी के लिए तो सोमवार को ही बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह बस सुबह छह बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी। यह सुबह आठ बजे कैथल से जयपुर के लिए वाया दिल्ली होकर जाएगी। जबकि अभी अमृतसर के लिए बस सेवा के लिए अभी परमिट मांगा गया है। परमिट मिलने के बाद ही समय सारिणी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।

चीका में बनने वाले नए बस अड्डे के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया जाएगा। इसी दिन नए बस अड्डे से पिंक सिटी जयपुर के लिए सीधी बस सेवा को झंडी दिखा रवाना किया जाएगा। अब गुहला क्षेत्र के लोग पिंक सिटी के भ्रमण के लिए चीका से सीधे आ जा सकेंगे। अमृतसर गुरुद्वारा साहिब के लिए सात मार्च से चीका के नए बस अड्डे से सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। एक तरफ जहां चीका से कैथल के लिए फोरलेन सड़क मंजूर हो चुकी है। वहीं हरिद्वार से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र होते हुए एक्सप्रेस वे चीका तब बनेगा। -ईश्वर सिंह, विधायक, गुहला-चीका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें