फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जयहिंद ने भगवंत मान को लिया आड़ेहाथ

Fri, 19 Jul 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद वीरवार को कैथल में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। इस दौरान जयहिंद ने बताया कि वह राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। साथ ही उन्होंने पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़ेहाथ लिया। कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐसे दामाद, जो ससुराल वालों को पानी ही नहीं दे रहे। जयहिंद ने लोगों से अपनी समस्याएं विधायकों तक पहुंचाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने हरियाणा के लिए अलग राजधानी के साथ अलग हाईकोर्ट की भी मांग की, ताकि जनता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। इस मौके पर सतवीर चहल, संजय शर्मा, सुभाष चहल, पुरुषोत्तम शर्मा, धर्मपाल गुहना, दलशेर, सुभाष चंद्र, राहुल चहल, अमन चहल, रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें