फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जगपाल को आरोही स्कूल ग्योंग की सांझी सभा का बनाया अध्यक्ष

Tue, 27 May 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में सोमवार को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम की बैठक आयोजित की गई। ग्योंग के जगपाल को आरोही स्कूल ग्योंग की सांझी सभा के अध्यक्ष व कैथल की रामकली जांगड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दो वर्षों के लिए पुनर्गठन करने की सांझी सभा आयोजित की गई। विद्यालय में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला की ओर से विद्यालय में हो रही गतिविधियों एवं विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत विद्यालय एसएमसी प्रभारी डॉ. विजय चावला की ओर से सांझी सभा के बारे में विस्तार से बताया गया व 16 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

सोमवार की सांझी सभा में ग्योंग, टीक, जाखौली, मानस, बाता, कुल्तारण, चीका, कैथल शहर, क्योड़क, खुराना, नैना धोंस, कठवाड़ गांवो के माता-पिता और अभिभावक पहुंचे थे। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने सभी के समक्ष सोशल ऑडिट की रिपोर्ट पढ़ी। प्रवेश उत्सव के तहत विद्यालय में 11वीं में दाखिले के बारे में सभी से योगदान देने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें