फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच बड़े गांवों में लागू होगी जगमग योजना, बिजली नुकसान होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के संयुक्त प्रयासों से जिले के पांच बड़े गांव खुराना, ढुंढवा, मूंदड़ी, शिमला और पिंजूपुरा अब म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल होंगे।
विज्ञापन

लंबे समय से ये गांव योजना का विरोध कर रहे थे लेकिन प्रशासन, बिजली निगम, ग्रामीणों और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद सहमति बन गई है। इसके साथ ही इन गांवों में बिजली सुधार और विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। योजना लागू होने के बाद बिजली निगम का लाइन लॉस 87 प्रतिशत से घटकर करीब 20 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इससे निगम को प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि सबसे सराहनीय भूमिका गांवों के निवासियों की रही है। निगम की योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति, फॉल्ट की त्वरित मरम्मत और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें