संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के लिपिक वर्ग की बैठक अंबाला में हुई। इसमें कैथल पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से जगदीश फौजी को राज्य प्रधान बनाया।
बैठक में बहुत से मुद्दों पर चर्चा की गई जैसे लिपिक वर्ग का मूल वेतन 35400 और उपमंडल लिपिक के पद को सहायक के पद में विलय करने बारे चर्चा की। इस बैठक में ये भी योजना बनाई गई की इन मुद्दों के लिए पीडब्ल्यूडी की तीनों विंग बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ और इरिगेशन का कंबाइंड संगठन बनाया जाएगा।
बैठक में लगभग 70-80 के आसपास लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। अंबाला परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नवनीत नैन और अधीक्षक से भी मुलाकात की। जिसमें उन्होंने क्लेरिकल कैडर की मांगें जायज माना है।
जगदीश फौजी ने बताया कि जल्द ही अगली बैठक विभाग के प्रमुख अभियंता से की जाएगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की क्लेरिकल एसोसिएशन का भी गठन किया। इसमें शिवकुमार महासचिव, ऋषिकेश कैशियर, सतीश उप प्रधान, अमन उप प्रधान, पंकज मीडिया प्रभारी, रवि सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए।