फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जगदीश बने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष

Sun, 21 Jul 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। क्योड़क गांव की बीरबल और गुलाबा पट्टी चौपाल में भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें जगदीश भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी के तौर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह चौहान, यमुनानगर और संगठन मंत्री सुंदरलाल व प्रदेश गन्ना आयाम प्रमुख प्रताप सिंह खजूरी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया से पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पहले वाली जिला कार्यकारिणी को भंग करने के बाद खंड अध्यक्षों की ओर से जगदीश खुराना का नाम अध्यक्ष पद के लिए और पालाराम क्योड़क का नाम जिला मंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया। इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने सहमति जताई।
विज्ञापन


खंडों के चुनाव में जसवंत रसूलपुर को सीवन खंड के लिए, हरपाल सिंह को कलायत खंड के लिए, प्रेम सिंह खेड़ी को ढांड खंड के लिए, शीशपाल म्यौली को पूंडरी खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया। किसान संघ के कार्यकर्ता एवं चुनाव में आए हुए सभी किसानों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगदीश खुराना और जिला मंत्री पालाराम कयोड़क को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सभी खंड अध्यक्षों का फूल मालाओं से सम्मान किया। चुनाव भारतीय किसान संघ की रीति नीति के अनुसार सर्वसम्मति से किया। अंत में दोनों जिला पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ग्योंग, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य, प्रांत मंत्री गुल्तान सिंह नैन, दीपक वालिया, अरुण वालिया, महावीर धोंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें