फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव अधिकारी को हटाया

Sat, 07 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव में एडहॉक कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। हाईकोर्ट ने फर्म एंड सोसाइटी जरनल को तहसीलदार के रैंक के स्तर के अधिकारी को तुरंत प्रभाव से चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन


साथ ही डीसी कैथल को चुनाव की विशेष रूप से निगरानी के भी आदेश दिए हैं। उधर, एडहॉक कमेटी की मांग पर डीसी ने सीटीएम को कॉलेज चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

मालूम हो कि एडहॉक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 22 नवंबर को होने वाले 75 कॉलेजियम के चुनाव में से 12 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुनाव जा चुका है। शेष 63 के लिए चुनाव अभी किया जाना है जिसके लिए शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन


इन 63 कॉलेजियम के लिए 187 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। चयनित उम्मीदवारों में पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा भी शामिल हैं।

पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा ने बताया कि एडहॉक कमेटी द्वारा रामकिशन ढांडा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जो पहले भी इस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। उनकी बार-बार की गई शिकायत के बावजूद चुनाव अधिकारी को नहीं बदला गया।

उनकी शिकायत के बावजूद कई वार्डों में सदस्यों के वोट इधर से उधर कर दिए गए। इन्हीं सब बातों को देखते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने चुनाव अधिकारी को हटाए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीसी को भी इस चुनाव में विशेष निगरानी रखने के आदेश जारी किए हैं। कोटड़ा ने कहा कि यह विरोधी गुट की नैतिक हार है।

अभी तक चुनाव अधिकारी को हटाए जाने संबंधी कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। एडहॉक कमेटी की मांग पर डीसी ने सीटीएम को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर जरूर नियुक्त किया है। यदि हाईकोर्ट के आदेश हैं तो निश्चित रूप से उनका पालन किया जाएगा।
दर्शन सिंह मालखेड़ी, प्रधान, एडहॉक कमेटी

चुनाव अधिकारी को हाईकोर्ट के आदेशानुसार हटा दिया गया है। नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति सरकार द्वारा की जानी है। सीटीएम को चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, डीसी, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें