फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक साथ बैठे 75 कॉलेजियम सदस्य

Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट हाईस्कूल सोसाइटी के निर्वाचित 75 कॉलेजियम सदस्य वीरवार को पहली बार एकत्रित हुए। मौका था चुनाव अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक का जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारियों ने प्रबंधक समिति एवं प्रधान के चयन के लिए यह बैठक बुलाई थी। सभी सदस्यों ने आपस में जान-पहचान बढ़ाई। इस मौके पर एडीसी कार्यालय के एपीओ गुरनाम सिंह, जिला उद्योग केंद्र से निरीक्षक सुभाष चंद सहित अपने-अपने कॉलोजियम में जीतकर आए चयनित प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम आरके सिंह और रामकिशन ढांडा ने निर्वाचित सदस्यों को उनके विजयी होने पर बधाई दी। आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने का आह्वान किया। रिटर्निंग अधिकारी रामकिशन ढांडा ने बताया कि नियमानुसार प्रबंधक समिति के चुनाव और कॉलेजियम के चुनाव के बीच 45 दिन का अंतराल जरूरी है।

उसी के मद्देनजर चुनाव शेड्यूल तैयार किया गया है। 17 जनवरी को होने वाले चुनाव में चार पदाधिकारियों जिनमें जाट हाईस्कूल सोसाइटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन मतदान से होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा होगी। चुनाव चाहे 75 कॉलेजियम का रहा हो या फिर पदाधिकारियों व सदस्यों का दोनों की गंभीरता एक जैसी है।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
निर्वाचित सदस्यों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है तथा चार दिसंबर को कॉलेजियम के निर्वाचित सदस्यों की सूची में संशोधन के लिए आपत्तियां तथा एतराज ठोस प्रमाणों के साथ दोपहर 12 से शाम चार बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संशोधित मतदाता सूची का नोटिस बोर्ड पर आवश्यकतानुसार आठ दिसंबर को लगाया जाएगा तथा नामांकन पत्रों को भरकर 21 व 22 दिसंबर सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रस्तुत किया जा सकेगा।

नामांकन पत्रों की जांच 23 दिसंबर बुधवार को सुबह 10  से शाम चार बजे तक होगी। चुनाव चिह्न का आवंटन 4 जनवरी, 2016 सोमवार को सुबह 10 से चार बजे तक किया जाएगा। 17 जनवरी, 2016 को चुनाव सुबह 10 से शाम तीन बजे तक होगा। मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना व परिणामों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव अधिकारी का फैसला अंतिम
रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा और मतदान करने के लिए निर्वाचित सदस्य अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे सोसाइटी का कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर कार्ड व आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें