फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकिशन ढांडा भी रहेंगे रिटर्निंग अधिकारी

Sat, 21 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के डबल बेंच ने आदेश जारी किए हैं कि एडहॉक कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा भी सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी एसडीएम आरके सिंह के साथ संयुक्त रूप से चुनाव अधिकारी रहेंगे। 22 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले एन वक्त पर रामकिशन ढांडा की अपील पर यह फैसला सुनाया गया है। जो एक तरह से दर्शन सिंह मालखेड़ी ग्रुप की चुनाव अधिकारी मामले में जीत है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जाट हाईस्कूल शिक्षा समिति को इस समय एडहॉक कमेटी अध्यक्ष दर्शन सिंह मालखेड़ी गर्वन कर रही है। एडहॉक कमेटी ने रामकिशन ढांडा को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर 22 नवंबर को चुनाव करवाने की घोषणा की थी लेकिन पूर्व अध्यक्ष बलवान कोटड़ा गुट ने रामकिशन को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी।

सरकार द्वारा अमल न किए जाने के बाद कोटड़ा ग्रुप ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने रामकिशन को चुनाव अधिकारी के पद से हटाते हुए सरकार को तहसीलदार स्तर के अधिकारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। जिस पर सरकार ने कलायत के एसडीएम आरके सिंह को रविवार 22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इसी बीच रामकिशन ढांडा ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को लेकर डबल बेंच में अपील दायर की जिसमें सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सरकार द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी के साथ-साथ रामकिशन ढांडा को भी संयुक्त रूप से चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है।

फैसले का स्वागत
रामकिशन ढांडा पर जो आरोप लगाए गए थे वे राजनीति से प्रेरित थे। न्यायालय ने न्याय करते हुए रामकिशन को संयुक्त रूप से चुनाव अधिकारी नियुक्त करने आदेश जारी किया है जिसका हम स्वागत करते हैं।
दर्शन सिंह मालखेड़ी, अध्यक्ष एडहॉक कमेटी

हमें अब तक इन आदेशों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। यदि हाईकोर्ट ने कोई आदेश जारी किए हैं तो हमारे लिए मान्य होंगे।
बलवान सिंह कोटड़ा, पूर्व प्रधान

हाईकोर्ट द्वारा रामकिशन ढांडा के साथ मिलकर चुनाव अधिकारी का काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। फैसले की पालना होगी।
एसडीएम आरके सिंह, चुनाव अधिकारी

चुनाव के लिए रिहर्सल आज
लगभग 9500 सदस्यों द्वारा सोसाइटी के 22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए तैनात किए गए चुनावी कर्मचारियों की रिहर्सल 21 नवंबर को सुबह 10 बजे जाट बीएड कॉलेज के बेसमेंट हॉल में होगी। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कलायत आरके सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 63 कॉलेजियम में मतदान हेतु 126 सरकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें 63 पीठासीन अधिकारी तथा इतने ही पोलिंग अधिकारी शामिल हैं जो इस मतदान को संपन्न करवाएंगे। मतदान उपरांत मतगणना के कार्य को करवाने के लिए भी यही दोनों अधिकारी मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक के रूप में कार्य करते हुए वोटों की गणना को करवाएंगे। चुनाव मतगणना में लगाए गए अधिकारी कर्मचारी रिहर्सल के दौरान अपनी आईडी व दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएंगे। यह कर्मचारी सुबह 9 बजे रिपोर्ट करेंगे ताकि उन्हें मतदान सामग्री भी वितरित की जा सके।

रिटर्निंग अधिकारी ने किए 14 सरकारी अधिकारी कर्मचारी तैनात:-जाट हाई स्कूल सोसायटी के मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा तैनात एडीसी कार्यालय की 14 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम कार्य कर रही है। रिटर्निंग अधिकारी आरके ङ्क्षसह ने बताया कि यह अमला पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाएगा। तैनात किए गए अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिला योजना अधिकारी एनएस राठी, एपीओ शिव कुमार, सुनील शर्मा व गुरनाम ङ्क्षसह सहित रमेश कुमार, जयपाल ङ्क्षसह, जितेंद्र कंसल, वेदपाल, शमशेर ङ्क्षसह निर्वाचन कानूनगो, जगबीर ङ्क्षसह, अनीथ कुमार, राजेश सैनी, जसङ्क्षवद्र ङ्क्षसह व जसपाल ङ्क्षसह शामिल है।

मतदान के लिए संस्था का सदस्यता पहचान पत्र दिखाना होगा:-मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जाट हाई स्कूल सोसायटी सदस्यता पहचान पत्र दिखाना होगा। इस दस्तावेज के ना होने की स्थिति में 2 कोई भी वेकल्पिक दस्तावेज पहचान के रूप में प्रस्तुत करने होंगे। इन वैकल्पिक दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राङ्क्षवग लाइसैंस, पैन कार्ड, सर्विस, आईडी, पासबुक, किसान पासबुक, सरकारी व गैर सरकारी पैंशन दस्तावेज, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसैंस फोटो के साथ, निशक्तता प्रमाण पत्र, स्वस्थ बीमा योजना कार्ड शामिल हैं।

दोनों गुटों ने लगाया एढ़ी-चोटी का जोर
22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए एडहॉक कमेटी प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी एवं पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा ग्रुप में सभी लोग एढ़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बलवान सिंह कोटड़ा अपने कॉलेजियम में सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। लेकिन वे अपने पक्ष के उम्मीदवारों को जितवाने के लिए जोर लगाए हुए हैं। कोटड़ा इनेलो ग्रुप से हैं। इनेलो के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा भी बलवान कोटड़ा ग्रुप की जीत के लिए प्रयासरत हैं।

वहीं एडहॉक कमेटी प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी करनाल जिले में बने सोसायटी के कॉलेजियम से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थित इस ग्रुप को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का वरदहस्त प्राप्त है। इस ग्रुप में भी अपने उम्मीदवारों को जितवाने के लिए एढ़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें