फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा असहयोग आंदोलन

Tue, 28 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
धरना 31वें दिन भी जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव देवबन कैंची चौक पर दिया गया धरना 31वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता रतीराम भौज मटौर ने की। आज से जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा असहयोग आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत जाट समाज के लोगों द्वारा दिल्ली में भेजे जाने वाली खाद्य सामग्री पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटडा ने बताया कि एक मार्च से जिले मे दूसरा धरना भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए गुहला-चीका एरिया में जगह देखी जा रही है। वहां जिस भी गांव में लोगों की सहमति मिलेगी, वहां गांव स्तर पर धरना शुरू किया जाएगा। उसके बाद 2 मार्च को जाटों के खिलाफ हो रहे अन्याय को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल मलिक के नेतृत्व में जिले से हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीन किच्छाना ने बताया कि दिल्ली कूच की रणनीति राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर बनाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 मार्च को राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद इसकी तारीख की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के रवैये को देखते हुए एक मार्च से असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें बैकों के कर्ज भरने से मनाही की जाएगी, बिजली व पानी बिल भरने पर पाबंदी लगाई जाएगी।

अंग्रेजो देवी तारागढ़ ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मानकर लागू नहीं कर देती, तब तक जिले की महिलाएं धरने को समर्थन व सहयोग देती रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी अपने-अपने गांव से भारी संख्या में महिलाओं को लाएं। जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना ने बताया कि धरने को समर्थन देने वाले जनप्रतिनिधियों का भी भारी सहयोग मिला है। जो जनप्रतिनिधि धरने पर नहीं पहुंचे हैं वह 2 मार्च तक धरने पर अपना समर्थन दे सकते हैं। अगर 2 मार्च तक समर्थन पत्र नहीं आया तो सामाजिक बहिष्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। धरने को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जागलान, भरत सिंह बैनीवाल सहित कई जाट नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर मियां सिंह जाजनपुर, रत्न चंदाना, प्रेम मलिक जाखौली, जवाहरमल जाजनपूर, संदीप ढांडा, रणधीर चहल, मा. अजमेर सिंह हरसौला, सुभाष मटोर, पंजाब सिंह देवबन, राजेश देवबन, बल्लु गल्याणा, गुरनाम हरसौला, मा. सुंदर लाल सेरधा, निर्मला हरसौला, अमरनाथ नरड़, मनफल बालू, सुखविंद्र, चरण सिंह छौत, राजबाला हरसौला, शकुंतला व पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें