फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन गर्म तो रात में हो रहा ठंडक का एहसास

Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सितंबर का महीना समाप्त होने के बाद मौसम में लगातार बदलाव होने लगा है। ऐसे में अब दिन में गर्मी तो रात के समय हो रहा ठंडक का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय तो धूप निकली, लेकिन शाम के समय बादल छाए। ऐसे में सुबह के समय जहां गर्मी रही। वहीं, शाम और

रात के समय मौसम में ठंडक होने लगी है।

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मतदान के दिन बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ा है। जहां अब एक तरफ मौसम में हुए बदलाव के बाद जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पल-पल बदल रहे मौसम के बीच बीमारियों के बढ़ने भी खतरा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 24.3 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया । गौरतलब है कि दिन में गर्मी हो रही है तो रात के समय ठंडक महसूस होती है। बदल रहे मौसम के बीच खांसी, जुकाम और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान बढ़ा रहा है, लेकिन बारिश होने पर तो सब्जियों की फसल को नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें