संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश के राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में चल रहा मिशन एडमिशन समाप्त हो गया। हालांकि जिले की अधिकतर राजकीय आईटीआई में इस बार शत प्रतिशत सीट भर चुकी हैंैं लेकिन कम महत्वपूर्ण कोर्सों में अब भी सीट खाली पड़ी हैं। प्राइवेट आईटीआई में खाली सीटों को लेकर ऐसी निदेशालय ने आईटीआई में दाखिले के िलए तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि जिले में नौ राजकीय तथा आठ प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। इन सभी में मिशन एडमिशन जून माह से शुरू हो गया था जो 21 अगस्त तक जारी रहा। जहां पूर्व में पोर्टल अनुसार आनलाइन दाखिला व सीट अलाटमेंट की गई तो वहीं बाद में बची सीटों पर संस्थान स्तर पर मैरिट अनुसार दाखिला किया गया।
ढूंढे नहीं मिले फायरमैन और वायरमैन के कोर्स : इस बार युवाओं में सर्वाधिक पसंदीदा कोर्स फायरमैन और वायरमैन के रहे। एक वर्षीय फायरमैन का कोर्स करने के बाद युवाओं को दमकल विभाग में नौकरी मिलने तथा वायरमैन या इलेक्ट्रिशियन के कोर्स के बाद बिजली निगम में नौकरी लगने के कारण इस बार इन कोर्सों का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला।
गौतलब है कि जिले में फायरमैन का कोर्स केवल कैथल के राजकीय आईटीआई में चलाया जा रहा है। बताते हैं कि इस कोर्स में न केवल कैथल बल्कि जींद, रोहतक जिले के युवा भी दाखिला लेते हैं। सीट कम और मांग अधिक होने के कारण इस कोर्स में 102 से लेकर 107 प्रतिशत तक के युवाओं के दाखिले हुए।
शैक्षणिक सत्र हुआ शुरू : आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार आईटीआई में 15 अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। सीट भी सभी भरी जा चुकी हैं। प्राइवेट आईटीआई में कुछ सीट शेष बची हैं। इसी के मद्देनजर निदेशायल ने अब दािखले का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।