कलायत। रेलवे रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा तथ्य सामने आया है। हादसे के समय स्कॉर्पियो का मालिक जजपा नेता संपूर्ण कोयल ही गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
संपूर्ण कोयल जजपा का जिला युवा अध्यक्ष है। पुलिस ने उसे मामले की तफ्तीश में शामिल किया है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि जांच में चालक की पहचान हो गई है। मामले की कार्रवाई थाना प्रबंधक रणदीप सिंह की ओर से की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही थी।
शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि स्कॉर्पियो कौन चला रहा था। पुलिस ने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की। इसमें सामने आया कि संपूर्ण कोयल ही गाड़ी चला रहा था। वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग : हादसे के बाद समाजसेवी संगठनों, पार्षदों और स्थानीय लोगों ने रेलवे रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी की मांग की है।