फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बरसे बदरा... बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम

Sun, 01 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार शाम को उमड़े बादलों से मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद जब बदरा बरसे तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी से सुहावना मौसम सुहावना हो गया। सड़कों पर गिरी पानी की बूंदों से सड़कें चमाचम दिखने लगीं।

शाम को करीब 15-20 मिनट हुई बारिश से सड़कों पर पानी दिख रहा था। कई जगहों पर जलभराव हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री व न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों को एक बार फिर से आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री पर जा सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश उनकी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में सीवन क्षेत्र में बेल वाली सब्जियों और खरबूजे की फसल को नुकसान होने की संभावना है। इस समय खेतों में अन्य कोई फसल नहीं खड़ी है। ऐसे में कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें