फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में ऑयल एंड ग्रीज ट्रेप मशीन लगाना अनिवार्य

विज्ञापन
31-कैथल। प्रदूष्ण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में बैठक करते हुए अधिकारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
होटलों में ऑयल एंड ग्रीज ट्रेप मशीन लगाना अनिवार्य
विज्ञापन

किचन वेस्ट का निस्तारण करने के लिए उठाना होगा कदम
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने ली बैठक
फोटो नंबर-31
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब होटलों में ऑयल एंड ग्रीज ट्रेप मशीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस मशीन के लगने से किचन वेस्ट का निस्तारण आसानी से किया जा सकेगा। जो भी होटल संचालक इसे नहीं लगाएगा, उस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई करेगा।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में इस संबंध में बैठक हुई। इसमें एसडीओ विकास कुमार, दीपक समेत विभिन्न होटलों व मैरिज पैलेस संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक की की अध्यक्षता करते हुए रीजनल ऑफिसर भूपेंद्र चहल ने बताया कि विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के अलावा होटल संचालकों को रोजाना निकलने वाले किचन वेस्ट का निस्तारण करना होता है। संचालक इस वेस्ट को सीवरेज में डाल रहे हैं। सीवरेज का पानी शहर में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। किचन वेस्ट में तेल की मात्रा होती है, जिस कारण पानी को ट्रीट करने में परेशानी होती है। होटल संचालकों को किचन वेस्ट का निस्तारण करने के लिए आयल एंड ग्रीज ट्रेप मशीन लगानी होगी। इस मशीन के लगने से किचन वेस्ट का निस्तारण आसानी से किया जा सकेगा। मशीन न लगाने वाले होटलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण बोर्ड की टीम एक होटल को सील कर चुकी है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर में विभिन्न होटलों व मैरिज पैलेस संचालकों में वृंदावन गार्डन से मोहित सिंगला एडवोकेट, आरकेएम फार्म से विजय सैनी, अमृत फार्म से गुलशन, सेलेब्रेशन फार्म से अमित कुमार, पवन वाटिका से प्रदीप कुमार, शुभम पैलेस से रामेश्वर दास व जज पैलेस से परमिंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें