कर्ण विहार बस्ती स्थित श्री नर नारायण सेवा समिति के निशुल्क सिलाई केंद्र में कार्यक्रम के दौरान
कैथल। कर्ण विहार स्थित श्री नर नारायण सेवा समिति के निशुल्क सिलाई केंद्र में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 25 बालिकाओं को तीन माह के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। यह आयोजन हरियाणा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विजेता बुरा ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। संयोजिका पूजा गिरधर ने बताया कि अभियान के तहत जरूरतमंद बालिकाओं को निशुल्क सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में रोवर सुभाष चंद, अमन, अभिनव व अनमोल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद