फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में खान-पान के प्रति जागरूक रहना जरूरी : डॉ. गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। सर्दियों के मौसम में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। भारतीय चिकित्सा परिषद हरियाणा के सदस्य डॉ. जितेंद्र गिल ने सरकारी स्कूल ढांड और विकास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. गिल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। नियमित दिनचर्या और साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद में प्रचलित तुलसी, अदरक, हल्दी और शहद के पारंपरिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये घरेलू सामग्रियां सामान्य स्वास्थ्य देखभाल के लिए हैं। इन्हें किसी बीमारी के उपचार का विकल्प नहीं मानना चाहिए। विद्यार्थियों को ताजा और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई। हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और पर्याप्त पानी दैनिक आहार में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें