फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी को छात्रों के दैनिक जीवन और सृजनात्मक सोच से जोड़ना जरूरी : विजय कुमार

विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए एवी विद्यामंदिर स्कूल के शिक्षक। विज्ञ​प्ति - फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुहला-चीका। एवी विद्यामंदिर स्कूल में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला के तत्वावधान में हिंदी विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और अर्चना ने शिक्षकों को हिंदी के नए पाठ्यक्रम, आधुनिक शिक्षण विधियों और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, रचनात्मक लेखन, पठन कौशल और प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। विजय कुमार ने कहा कि हिंदी शिक्षण को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे विद्यार्थियों के दैनिक जीवन, सृजनात्मक सोच और अभिव्यक्ति कौशल से जोड़ना जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमिता ठाकुर ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए उपयोगी हैं। वहीं विद्यालय के निदेशक नवीन गर्ग ने कहा कि समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण से शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए एवी विद्यामंदिर स्कूल के शिक्षक। विज्ञप्ति- फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें