फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला आज से

Sat, 28 Oct 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित पंचायत भवन में आईटी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार से शुरू होगी। जो तीन नवंबर तक जारी रहेगी। ये जानकारी एडीसी सुशील कुमार ने दी। है। उन्होंने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अनुसार जाखौली अड्डा स्थित पंचायत भवन में आईटी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी विभागों के ऑनलाइन पोर्टल के बारे में अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्वाचित प्रतिनिधि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईटी जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला के समय के अनुसार 30 अक्तूबर को जिला स्तर के अधिकारी, पटवारी व ग्राम सचिव उपस्थित रहेंगे व नोडल अधिकारी के रूप में डीआरओ व डीडीपीओ रहेंगे। 31 अक्तूबर को सभी खंडों के पंचायत स्तर के निर्वाचित प्रतिनिधि व नोडल अधिकारी के रूप में सीईओ जिला परिषद रहेंगे। इसी प्रकार दो नवंबर को सरकारी कर्मचारी, जन प्रतिनिधि व नागरिक, अर्बन लोकल बॉडी के जन प्रतिनिधि और कर्मचारी और नोडल अधिकारी के रूप में सीटीएम कैथल व डीएमसी कैथल रहेंगे। आगामी तीन नवंबर को शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, राजकीय स्कूलों, आईटीआई, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान का प्रधानाचार्या रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें