सोंगल स्कूल में आयोजित युवा संसद में पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
राजौंद। सोंगल के राजकीय विद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संसद की कार्यवाही का प्रभावी प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जबकि विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़, क्षेत्रवाद, जातिवाद और पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे उठाए। विद्यालय की टीम खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर पहुंची है। जिला स्तर से पहुंचे डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार, रतन कुमार और राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक जितेंद्र राठौर ने युवा संसद का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रमेश रावीश ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक कृष्ण दत्त और कश्मीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मीना देवी व एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।