समाधान शिविर में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम। विज्ञप्ति
गुहला चीका। एसडीएम कार्यालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बुढ़ापा पेंशन, आधार कार्ड, जल निकासी और फैमिली आईडी से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। एसडीएम ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद