पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर क्रिकेट चैँपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि इसमे अंतर विश्वविद्यालय कैंप के लिए महाविद्यालय की टीम से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें ईशा, महक, शेफाली तथा अंजलि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ये चारों खिलाड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के की ओर से लगाए जाने वाले अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट कैंप में हिस्सा लेंगी। टीम की मुख्य सदस्या रहीं- ईशा महक प्रीति वंदना अंजलि शेफाली गुंजन रिंकी तनु मुस्कान अजुं प्रिया अंचल बीका स्वाति और मंजीत। टीम की इस सफलता में कोच राम भज शर्मा तथा पिंकी का मुख्य योगदान रहा।
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी मोहन नगर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग 13 से 16 अक्तूबर तक किया गया। इस में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया तथा अंतिम लीग में चार टीमें पहुंची। लीग मैचों में कॉलेज की खिलाड़ी ईशा ने दो मैचों में शतक लगाकर टीम को विजय दिलाने में अहम योगदान दिया। कॉलेज में पहंचने पर प्राचार्य डॉ. अमिता राणा ने सभी टीम सदस्यों को बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने तथा अन्य सदस्यों ने आशीर्वाद दिया।