फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विरोध प्रदर्शन के लिए दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से आगामी 25 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन को लेकर कौल में किसानों व मजदूरों निमंत्रण दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा और सुभाषचंद्र पबनावा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 25 फरवरी को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान-मजदूरों की जिंदगी से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा और पूरा करने की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद का गारंटी कानून बनाने, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने,बिजली बिल 2023 वापस लेने, स्मार्ट मीटर स्कीम रद्द करने,मनरेगा में वर्ष भर काम देने, बुढ़ापा पेंशन दस हजार रुपये महीना देने, किसान-मजदूरों का कर्ज माफ करने, बढ़ती मंहगाई-बेरोजगारी पर रोक लगाने,नयी राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति वापस लेने,संपूर्ण व्यापार को सरकार अपने हाथ में ले,राशन कार्ड के जरिये बढिय़ा क्वालिटी का राशन देने आदि मांगों को पूरा करने की बात रखी जाएगी। विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में निमंत्रण देने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सभी गांवों से भारी समर्थन मिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें