संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत । पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा को इनेलो की तरफ से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का आमंत्रण मिला है। सोमवार को इनेलो ने कलायत में प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित भट्ट चौपाल में माजरा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए दो अहम जिम्मेदारियों को संभालने का प्रस्ताव रखा। इसमें जिला कैथल व जींद के नरवाना विधानसभा क्षेत्र से इनेलो पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक मेंं रामपाल माजरा के समक्ष जिला अध्यक्ष राजा राम माजरा, पूर्व विधायक जोगी राम, हलका अध्यक्ष रणवीर फौजी, युवा नेता सलिंद्र प्रताप राणा, प्रवीण किच्छाना, ईश्वर मैहला, पूर्व हलका अध्यक्ष बलबीर मटौर, शमशेर कुराड़, शमशेर खेड़ी शेरू, बलराज नरड़, दशरथ राणा, दीप बालू, सन्नी चौशाला, मोनी बालू व राजपाल खरक ने इनेलो में घर वापसी करने का आग्रह किया।
बैठक में इनेलो की तरफ से रामपाल माजरा को घर वापसी के विचार के लिए दो दिन का समय देेने के सुझाव रखे।
फाइनल निर्णय का अधिकार पूर्व हलका प्रधान मा. बलबीर मौण को दिया गया। इस पर माजरा ने जवाब देने के लिए तीन दिन के समय की मांग की। इन परिस्थितियों को देखते हुए पंचायती परंपरा के अनुसार प्रतिनिधियों ने निर्णय को तीन दिन के लिए सुरक्षित रख लिया। इसके बाद माजरा अपनी स्थिति को स्पष्ट करेंंगे।
रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो को उन्हेंं तलब करने का अधिकार है। कार्यकर्ताओं की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखा है। मेरी कोई अभिलाषा नहीं है। जवाब देने के लिए उन्होंने तीन-तीन का समय मांगा है।