कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमबद्ध प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं बल्कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है। यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रकिया है।
डीसी अपराजिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों की ओर से यह गलत प्रचारित किया जा रहा है कि इस अभियान के माध्यम से विशेष वर्ग या किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। ऐसे दावे भ्रामक, निराधार और तथ्यों से परे हैं। निर्वाचन आयोग का कार्य संविधान और कानून के अनुसार संचालित होता है।