फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Sun, 26 Jul 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एस.डी.एम. गुहला मनीष कुमार यादव ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के साथ-साथ देवी लाल पार्क स्थित कैंटीन की बदहाल स्थिति भी प्रशासन के संज्ञान में आई। पार्क में आम नागरिकों की सुविधा के लिए निर्मित कैंटीन को मालखाने के रूप में उपयोग होते देखकर एस.डी.एम. भी कुछ समय के लिए अचंभित रह गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. ने शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों का सामान सडक़ और सरकारी भूमि तक फैला रखा है। एस.डी.एम. ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें दुकानों के बरामदे खाली करवाने, दुकानों के आगे लगे लोहे के शेड व समान हटाने का अवसर दिया जा रहा है, लेकिन अगले निरीक्षण में यदि किसी भी दुकान का सामान सरकारी भूमि पर मिला तो उसे बिना किसी पूर्व सूचना के जब्त कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह भवन पार्क में आने वाले लोगों को चाय, नाश्ता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से इसमें विभिन्न प्रकार का सामान रखकर इसे गोदाम या मालखाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण पार्क में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि देवी लाल पार्क की कैंटीन को तत्काल खाली करवाकर पुन: संचालित कराया जाए, ताकि सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग जनहित में हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें