कैथल। डीसी प्रशांत पंवार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर की अध्यक्षता में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर्ड फसलों की वेरिफिकेशन के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। डीसी ने कहा कि पोर्टल पर दर्ज रबी की फसलों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जिला के सभी किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि किसान को अपनी पूरी फसल का डाटा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करना होता है ताकि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। पोर्टल पर फसलों की वेरिफिकेशन के कार्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि सीजन के दौरान किसानों को पोर्टल से संबंधित परेशानी का सामना न करना पड़े। काम में लगे कर्मचारी फील्ड में जाकर सत्यापन के काम तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें।
डीसी ने जिला के सभी किसानों का आह्वान किया है फसलों का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पर कर सकते हैं। परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण बताया कि रबी फसलें लगभग चार लाख 95 हजार एकड़ में बिजाई की जाती हैं, जिसमें अभी तक जिले में लगभग 65 प्रतिशत क्षेत्र में किसानों द्वारा पंजीकरण करवाया जा चुका है। संवाद