फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि बारिश और घग्गर नदी के जलस्तर को देखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। हालांकि जिले में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन सभी तैयारियां पूरी रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय न छोड़े। जनहित में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था की तुरंत जांच करें। शहर के निचले इलाकों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पानी जमा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि वे घग्गर नदी के जलस्तर पर कड़ी नजर रखें। पशुपालन विभाग को सभी गोशालाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कहा गया। जन स्वास्थ्य और निकाय विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में डिस्पोजल को संचालित रखने और नाले व ड्रेन की नियमित सफाई कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा मंडी सचिवों को भी मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कदम उठाने के निर्देश मिले।



बिजली विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो और यदि कोई खराबी आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम करें। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना सख्त मना है। स्थिति को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें