फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव का स्थानांतरण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जुलानी खेड़ा में ग्राम सभा और जागरूकता से जुड़े कार्यों की औपचारिकताओं को ग्राम सचिवालय की बजाए निजी आवास पर पूरा करने के मामले पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने इस मामले की जांच कलायत की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी सिंह को सौंपी है। इसके अलावा ग्राम सचिव दिनेश कुमार का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। कलायत एसडीएम सुशील कुमार ने यह जानकारी गांव जुलानी खेड़ा लोगों को दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को नियमों की अवहेलना की इजाजत नहीं दी जाएगी। ग्राम सचिव के तबादले और विभागीय जांच कीे सूचना ने पंचायत राज विभाग के साथ उन संबंधित विभागों में हलचल पैदा कर दी है जो बुधवार को गांव पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुलानी खेड़ा गांव में गुपचुप ढंग से ग्राम सभा की बैठक करने को लेकर तीन अगस्त को बड़ा बवाल खड़ा हो गया था। स्थिति इस कदर तनाव पूर्ण हो गई थी कि पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा। इस मामले में ग्रामीणों ने बबली जुलानी खेड़ा की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर रोष जताया था। उन्होंने अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए नियमों के विरुद्ध ग्राम सभा का आयोजन करने और रिकार्ड में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
हालांकि ग्राम सचिव ने सफाई दी थी कि उन्होंने किसी भी प्रक्रिया की अवहेलना नहीं की है। जिस निजी आवास पर ग्राम सभा की बैठक करने की बात कही जा रही है वहां वे जलपान के लिए गए थे। अधिकारी की सफाई को लेकर दिए गए तर्कों को ग्रामीणों ने नहीं माना। क्योंकि ग्राम सचिवालय में वे जल भराव का हवाला दे रहे थे। जबकि ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें