फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रबी सीजन में पारदर्शी और सुचारू खरीद के निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के जिला कार्यालय ने रबी विपणन सीजन के तहत गेहूं खरीद को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि कि कैथल सर्कल की प्रमुख मंडियों में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कैथल की पुरानी व नई अनाज मंडी तथा एक्सटेंशन मार्केट में तकनीकी सहायक बनी सिंह के नेतृत्व में पिंकी रानी और तरुण कुमार को तैनात किया गया है। कलायत मंडी की जिम्मेदारी पवन कुमार को सौंपी गई है, जबकि राजौंद और बरटा केंद्रों पर दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है। सोलू माजरा साइलो और ढांड में अंजू चौहान को प्रदीप और प्रमोद कुमार के सहयोग से प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


फर्श माजरा और गौरां मंडी में मैनेजर विकास कुमार को नियुक्त किया गया है। अन्य खरीद केंद्रों में सीवन में मैनेजर यतेंद्र वीर त्यागी, जाखौली में राजकुमार तथा पाई व पूंडरी मंडी में राजेश कुमार को तैनात किया गया है। करोड़ा में दिलबाग, किठाना में सुरेंद्र और धनौरी में मैनेजर पवन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रभारियों को मंडियों में उपस्थित रहने के निर्देश

सभी प्रभारियों को नमी मापने वाले मीटर, बारदाना सहित आवश्यक उपकरणों के साथ मंडियों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें