पएसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन में ही क्राइम को लेकर बैठक ली। जिसमें बैठक में देरी से पहुंचने पर दो कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी का व एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस बताओ जारी किया है। एसपी द्वारा जिला के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों से विभिन्न पुराने अनसुलझे मामलों के बारे में व्यापक जानकारी हासिल करके अनुसंधानाधिकारियों को उचित मार्गदर्शन व दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रबंधकों को पीओ व बेलजंपर पकड़ने में रुची न लेने कारण कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सार्थक परिणाम देने के आदेश देते हुए कोताही की सूरत में उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए जाने की चेतावनी दी गई। बैठक के दौरान जहां कार्यालय डीएसपी की एक शाखा प्रभारी तथा स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज के काफी देरी से पहुंचने के कारण उनको पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी चेतावनी नोटिस व एक शाखा प्रभारी को काम में रुची न लेने की वजह पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। एसपी द्वारा सभी थाना प्रबंधको को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पूर्ण सजगता के साथ रात को पेट्रोलिंग करने के आदेश देते हुए क्षेत्र में चोरी की वारदातों तथा नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए। सभी थाना प्रबंधक व डीएसपी सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी संजीदगी पूर्वक कर्तव्यपालना करे, अन्यथा उनके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। काम में रुचि न लेने वाले अनुसंधान अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।