गुहला-चीका। गुहला क्षेत्र में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में योगदान देने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को निफा हरियाणा की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय संवेदना-2 सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। 14 नवंबर को करनाल के मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कोऑपरेटिव सोसायटी (पैक्स) को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में निफा कैथल के जिलाध्यक्ष भीम कौशिक, जिला सचिव हरजिंद्र सिंह नंबरदार और हरदीप पुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। भीम कौशिक ने कहा कि समाजहित में नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाली संस्थाएं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाती हैं। उन्हें सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और दूसरी संस्थाओं व युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।