फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में कल्याणकारी शांति महायज्ञ में झंडे की स्थापना

Wed, 02 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजौंद। गुरु ब्रह्मानंद आश्रम सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जगद्गुरु श्री स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के झंडा स्थापना दिवस के पावन उपलक्ष्य में अखिल विश्व कल्याणकारी शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह दिव्य अनुष्ठान विश्व शांति एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच डॉ. राजेश कुमार राजौंद, उनकी धर्मपत्नी सुमन देवी एवं परिवार के अन्य सदस्य मुख्य यजमान के रूप में सपरिवार उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से न केवल आयोजन की भव्यता बढ़ी, बल्कि उन्होंने समस्त ग्रामवासियों के श्रद्धा, प्रेम और उत्साह को भी नई ऊर्जा प्रदान की। गांव के श्रद्धालुओं में इस महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने इसके सफल आयोजन में तन-मन से योगदान दिया।
विज्ञापन


इस दौरान साध्वी लक्ष्मी देवी एवं साध्वी देव अभिलाषा जी द्वारा मंत्रोच्चारण एवं गुरु भजन प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। इस अवसर पर देशी घी से बनी जलेबियों का भंडारा आयोजित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुरु कृपा से समाज कल्याण के लिए ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की। इस आयोजन में जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर असंध, डीएसपी महाबीर पूंडरी, विधायक के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई, नगरपालिका के सचिव नरेंद्र शर्मा, आश्रम के प्रधान बलजीत, उपप्रधान ईश्वर, वीरेंद्र बबली, राजकुमार एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें