फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सच्ची लगन और मेहनत से कार्य करने की दी प्रेरणा

Wed, 01 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय मॉडल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के कैम्प में तीसरे दिन प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने बच्चों को समाज सेवा के प्रति सच्ची लगन व मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा दी। इसके बाद दोपहर बाद के सत्र में आईटी अध्यापक प्रिंस कुमार ने बच्चों को वर्तमान में हो रही धोखाधड़ी व साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की सीख दी। कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा ने बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी। वहीं, शहीद सिपाही मिठिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाना में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का उद्घाटन शहीद मिठिया राम के पौत्र सुखविठ्रिर सिंह ने किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार ने एनएसएस की स्थापना की जानकारी दी विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य जगबीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी दीपक राविश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सबको सुंदर बनने की चाह... पेशा बनाने की दी सीख
राजौंद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल में चल रहे सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर में विशेष रूप से आमंत्रित रूपा शर्मा ने स्वयं सेवकों को ब्यूटीफिकेशन को अपना पेशा बनाने और उसके जीवन में महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आदमी सुंदर बनना और सुंदर दिखना चाहता है और उसको सुंदर बनाने के लिए कुछ विशेष व्यक्तियों की जरूरत होती है, जिसका कार्य आप जैसे बच्चे सीख कर अपना सकते हैं। जिससे मुंह मांगे दाम प्राप्त कर सकते हैं।आज एक दुल्हन के सिंगार के लिए 20 से 50 हजार रुपये प्राप्त किया जा सकते हैं। यह कार्य दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे पूर्व प्रातः कालीन सत्र में स्वाति योग और नेचुरोपैथी विशेषज्ञ ने बच्चों को योग और प्राणायाम करवाया। कार्यक्रम अधिकारी मामला राम कैंप का संचालन कर रहे हैं। बच्चों ने दोपहर बाद के सेशन में बैडमिंटन खेल कर अपने खेल की प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान प्राचार्य ओम प्रकाश चावला ने भी शिरकत की और बच्चों को एक सफल व्यक्ति बढ़ाने का आशीर्वाद दिया। संवादहर्बल गार्डन में औषधीय पौधों की गुणवत्ता बताई
राजौंद। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। साथ ही स्वयंसेवकों को हर्बल गार्डन में ले जाकर उन्हें औषधीय पौधों की गुणवत्ता के बारे में बताया। आचार्य रामचरण ने स्वयं सेवकों को योग एवं आयुर्वेद की शिक्षा दी। इसके बाद सरकारी अस्पताल कैथल से आए आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. जितेंद्र गिल का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने किया। डॉ. जितेंद्र गिल ने छात्र-छात्राओं को हर्बल गार्डन में ले जाकर तुलसी, कचनार, नीम ,बेलपत्र, गिलोय बेल आदि औषधीय पौधों की गुणवत्ता पूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर मनीष सिंगला ने सभी अतिथियों को एक-एक औषधीय पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद आर्य, प्रतिभा मित्तल, डॉ. विजय चावला, संदीप दुबे, राजकुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें