फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइकिल चलाने के लिए किया प्रेरित

Sun, 04 Jun 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल दिवस मनाया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने आम लोगों को बाइसाइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला व डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पहले के समय में ज्यादातर लोग या तो पैदल चलते थे या साइकिल का इस्तेमाल किया करते थे। इसके कारण उनकी फिजिकल एक्टिविटी होती रहती थी और वे शारीरिक रूप से फिट रहते थे, लेकिन जैसे-जैसे शहरीकरण बढ़ा साइकिल का चलन भी काफी कम हो गया।

इस समय बाइक, स्कूटर या कार के अधिक इस्तेमाल ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया। साइकिल की उपयोगिता समझाने और प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल तीन जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर होशियार, रामनिवास सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, गांव जाखौली में स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल दिवस मनाया। पीएचसी के प्रभारी डॉ. रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि यह प्रदूषण मुक्त वाहन है, जो ताजगी और स्वच्छता की ओर ले जाता है। इस मौके पर तेलू राम, जय भगवान, विनोद कुमार, तरसेम, मंजीत राजपाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें