फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक लाख की रिश्वत लेते सहकारी समिति का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने वीरवार देर शाम कलायत खंड में कार्यरत सहकारी समिति के इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी ने तितरम पैक्स के प्रबंधक अमृत लाल से उसके पक्ष में ऑडिट रिपोर्ट बनाने के लिए यह राशि मांगी थी। इस संबंध में शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के प्रभारी सूबे सिंह की अगुवाई में आरोपी को 152-डी पर सेगा तितरम मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि प्रबंधक अमृत लाल की ओर से शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम का गठन किया गया था। टीम में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके बाद वीरवार की देर शाम करीब सात बजे शिकायतकर्ता प्रबंधक की ओर से आरोपी इंस्पेक्टर रोशनलाल को एक लाख रुपये रिश्वत की राशि दी गई। जैसे ही वह रिश्वत की राशि लेकर बाइक से आगे बढ़ा तो पहले से तैनात टीम ने उसे सेगा तितरम मोड़ पर काबू कर लिया। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से रिश्वत की एक लाख की राशि बरामद हुई। फिर उसे गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच करवाई गई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें