29kht_44 भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर मंडी में धान खरीद का निरीक्षण करते हुए साथ में कमेट
ढांड। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने आज ढांड अनाज मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मंडी परिसर में सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अशोक गुर्जर ने अपने इस दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनके सुझाव और अनुभवों को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस निरीक्षण के दौरान ढांड मार्केट कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला, वाइस चेयरमैन जय सिंह सोलुमाजरा, बीडीपीओ जगजीत सिंह, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी देवेंद्र मोर मौजूद रहे।