फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकास कार्यों का निरीक्षण कर खामियों पर दिए निर्देश

Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका अध्यक्ष बबली गोस्वामी ने वीरवार को शहर के वार्ड 13 और 3 में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यों में खामियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को तुरंत सुधार के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री और निर्धारित मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, पार्षद ज्योति सैनी, नसीब, विक्की और जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें