फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने किया बस अड्डे का निरीक्षण

Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी केएम पांडुरंग, एसपी कृष्ण मुरारी सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार सुबह नए बस अड्डे का निरीक्षण किया। अधिकारी सुबह साइकिल यात्रा निकालते हुए बस अड्डे पर पहुंचे। जहां बस अड्डे पर दिल्ली के लिए बनाए गए काउंटर पर पहुंच कर कर्मचारियों से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


यहां यात्रियों ने डीसी को बताया कि हर रोज दिल्ली जाने के लिए काफी यात्री होते हैं। लेकिन केवल एक ही बस सुबह जाती है। इसीलिए सुबह के समय दिल्ली जाने वाली बसों का समय बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद अधिकारी पूछताछ केंद्र में पहुंचे।

जहां कर्मचारियों से बातचीत की। यहां रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद बस अड्डे के सभी काउंटरों पर जाकर जानकारी हासिल की। बाद में बस अड्डे पर दुकानों पर जाकर भी निरीक्षण किया। डीसी ने सुबह से ही बनाकर रखे गए पकौड़ों को लेकर भी जांच की। उन्होंने दुकानदार को स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद पुरुष शौचालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां लोगों ने शौचालय के लिए 5 रुपये वसूलने की शिकायत की। इसके बाद एसपी ने एटीएम मशीन को हिलाकर जांचा कि यह नीचे से ग्राउंडिड है या नहीं। इसके बाद यात्रियों की समस्याएं सुनीं। जहां विद्यार्थियों ने अपने पास को रिन्यू न करने की शिकायत दी। डीसी ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि सुबह के भ्रमण का उद्देश्य यही है कि जनता से सीधा संपर्क कर समस्याएं जानी जा सकें। ताकि उनका समाधान हो सके। बस अड्डे के निरीक्षण के समय काफी जानकारियां मिली हैं। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें