फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: केमिस्टों की दुकानों का किया निरीक्षण

Thu, 22 Feb 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल के सामने स्थित केमिस्टों की दुकानों पर बुधवार को जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी (डीसीओ) डॉ. चेतन वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी ने नियमों की अनदेखी कर रहे केमिस्टों को फटकार भी लगाई। इसके तहत उन्होंने दुकानदारों को उनकी दुकान में कमियों को दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।

दुकानों पर नहीं थे सीसीटीवी कैमरे, शीशा लगाकर भी नहीं किया कवर : जब डीसीओ डॉ. चेतन वर्मा के निरीक्षण के दौरान इन केमिस्टों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसके साथ ही धूल मिट्टी से बचाव के लिए दुकान पर शीशा भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन


ऐसे में अधिकारी इन दुकानों को जल्द ही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। दरअसल, दुकान में रखी दवाइयों पर मिट्टी थी। अधिकारी ने इन दुकानदारों को यह सभी कमियां दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अधिकारी का कहना था कि यदि अगले सप्ताह के दौरे के दौरान कमी मिली तो वे दुकान सील करने की कार्रवाई
विज्ञापन


भी करेंगे।

जिला नागरिक अस्पताल के बाहर कुछ केमिस्टों की ओर से दुकान से बाहर काउंटर लगाने की शिकायत मिली थी। सिविल सर्जन के आदेशों पर अस्पताल के बाहर केमिस्टों की दुकानों का निरीक्षण कर इसकी जांच की गई है। इस दौरान कुछ खामियां मिली हैं, अब उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। यदि दोबारा कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ की जाएगी -डॉ. चेतन वर्मा, डीसीओ, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें