इनसो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। चौटाला ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला को एसवाईएल को लेकर अपना स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगनी चाहिए।
इनसो कार्यकर्ता सुबह जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन की अगुवाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने की। प्रदर्शन के दौरान इनसो कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से सुरजेवाला के इस्तीफे की मांग पर तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सुरजेवाला ने खुलेआम पंजाब का साथ देकर हरियाणावासियों के साथ विश्वासघात किया है और अब हरियाणा में रहकर उन्हें राजनीति करने का कोई हक नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इससे हर प्रदेशवासी में रोष है। चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर यदि वे माफी नहीं मांगते तो 10 जनपथ के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब में जो भी पार्टी चुनाव के दौरान हरियाणा के हिस्से का पानी देने का दम भरेगी इनसो खुलकर उस दल का प्रचार करेगी। चौटाला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पंजाब के हक में कुछ नहीं बचा है और अब केवल हिम्मत करना बाकी है।
इस मौके पर इनसो प्रभारी रणधीर चीका, जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, राजेश ढुल पाई ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच संजीव छौत, हलका प्रधान कलायत मोनी बालू, संदीप ढांडा, जसमेर तितरम, युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, इनसो जिलाध्यक्ष संपूर्ण कोयल, प्रदीप सिंहमार, संदीप नैन, राजू जुलानीखेड़ा, जोगेंद्र कसान, नरेंद्र श्योकंद, राजू ढुल पाई, जयवीर ढांडा, राकेश चहल, सोमबीर, दीप बालू, सुनील नरड़, प्रदीप सिंहमार, चंद्रभान दयौरा, मंजू जाखड़, काजल मित्तल, संजय जागलान, मंजू जागलान, रीतू, पिंकी, चिन्नी राणा सहित भारी संख्या में इनसो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।