फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवाचार यात्रा का कैलरम में स्वागत, किसानों से किया संवाद

Sat, 12 Aug 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही नवाचार यात्रा का शनिवार को गांव कैलरम में भव्य स्वागत किया गया। जैविक खेती को आगे बढ़ाने में लगे किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू के गांव कैलरम स्थित प्रतिष्ठान पर यात्रा में शामिल वैज्ञानिकों ने किसानों से सीधा संवाद किया। इसमें उन्हें कई जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


यात्रा प्रमुख डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक व सांस्कृतिक मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण नवाचारों को यात्रा के माध्यम से देश को आत्मनिर्भरता की ओर लेकर जाने के प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार आम आदमी के छोटे-छोटे अविष्कार बनें, ये प्रयास इस यात्रा के माध्यम से किए जा रहे हैं।

यात्रा की शुरुआत संस्थान के उत्तर भारत के संयोजक डॉ. नितिन मोर्य ने देहरादून से पांच अगस्त को झंडी दिखा कर रवाना करने के साथ की थी।

गौरतलब है कि यह यात्रा राजस्थान, हरियाणा के विभिन्न स्टेशनों से होती हुई आज गांव कैलरम में पहुंची। यात्रा का समापन 15 अगस्त को देहरादून में ही होगा। यात्रा में इंजीनियर राजा रमन्ना सिंह, कृषि वैज्ञानिक दीप्ति जगूरी व इंजीनियर पारस भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें