फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों को ला रही आयकर के दायरे में : चौटाला

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 इनेलो के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में 12 हजार किसानों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजे गए हैं। ऐसा करके भाजपा ने किसानों को आयकर के दायरे में लाने के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन

वह अनाज मंडी में नरेंद्र जिप्पी शोरेवाला की दुकान पर किसानों के धान की बिक्री की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। वह पहले ही कह रहे थे कि यह अनुभव हीन सरकार है। अब तो सीएम ने भी मान लिया कि पहला वर्ष उन्हें कामकाज समझने में लग गया। दूसरा वर्ष योजनाएं बनाने में लग गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सीएम को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, जिसे प्रदेश की जनता की नब्ज ही पता नहीं है। इसलिए उन्हें सीएम पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश पूरे हिंदुस्तान ही नहीं विश्व के कई देशों के खाद्यान्न भंडार भरता है। सरकार इस अनाज को पैदा करने वाले को ही लूटने की योजनाएं बना रही है।

इससे पूर्व किसानों से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा भी किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि उनके संगठन के बल पर मेहनतकश किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने का पूरा मूल्य भाजपा सरकार से दिलवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नई अनाज मंडी में मंडी में धान की बिक्री करने आए किसानों की समस्याएं भी सुनीं। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां बना रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश भगत, जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशी वालिया, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणवीर फौजी, पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व सरपंच संजीव छौत, संदीप ढांडा, मा.प्रेम ग्योंग, चंद्रभान दयौरा,  युवा जिलाध्यक्ष बलराज नौच, हलका प्रधान मा. प्रेम गुर्जर, पूर्व मंडी प्रधान लाला टेकचंद सजूमा, हरिकिशन सैनी, रोशन सिरटा, रामदिया चावरिया, रोशन सिरटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘किसानों के साथ हो रहा धोखा’
सीवन। अनाज मंडी में अभय चौटाला ने किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कहा कि सरकार किसानों को दोनों हाथों से लूट रही है। कांग्रेस जमीनें लूटा करती थी, भाजपा किसानों की फसल लूट रही है। मंडी में 1510 रुपये प्रति क्विंटल का धान का बिल काटा जा रहा है, जबकि किसानों को 1250 रुपये ही दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री राम पाल माजरा, पूर्व विधायक बूटा सिंह, हलका प्रधान भूपेंद्र, यूवा हलका प्रधान सुखदेव विर्क, साहब सिंह संधु, रवि राणा, नवदीप सीड़ा, राम मेहर फिरोजपुर, विक्की आर्य, राजीव राणा, कृष्ण राणा, लाली टटियाना, लक्खा कसौर, हरजिन्द्र नंबरदार, बचन सिंह माजरी, बिल्लु मलिक बलबेड़ा, मंगत राम, जगदेव सीड़ा आदि मौजूद थे।

‘राज्य किसानों को बर्बाद कर रही’
पूंडरी। रामप्रकाश गोगी के प्रतिष्ठान पर किसानों की समस्याएं सुनने के बाद अभय चौटाला ने मंडी का  दौरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। जब से भाजपा सरकार सत्ता पर काबिज हुई है, तब से किसानों के विरोध में नीतियां बनाई जा रही हैं। इस दौरान उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो नेता रामपाल माजरा भी थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा, ओमप्रकाश कैरा, लीला राम म्योली, सतपाल टाया, रणदीप कौल, जोगी राम, एडवोकेट शशी वालिया, प्रेस प्रवक्ता साहिल अरोड़ा, हरेंद्र कोटिया, रामपाल लाकड़ा, रमेश भ्याण,अकल राणा, सुुखबीर राणा, हरविंद्र सिंह, राजेश टाया, तेजवीर गुर्जर, कंवरजीत वालिया, ईश्वर मेहला, हरभजन हाबड़ी, अजमेर गोलन, बिटू हाबड़ी, लीलू पाई, सुभाष वाल्मीकि, विक्रम म्योली, नरेश वाल्मीकि आदि मौैजूद थे।

‘सुभाष चंद्रा की पैरवी कर रहे विधायक जयप्रकाश’
कलायत। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कलायत की अनाज मंडी में कहा कि सरकार ही किसान को लूट रही है। सारे फर्जीवाडे़ को लेकर सीएम से मिलने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि परसों मिलना। चौटाला ने कहा कि परसों तक तो किसानों को सरेआम मंडियों में लूट लिया जाएगा। विधायक जयप्रकाश पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि जिसको तुम ने विश्वास करके विधानसभा में भेजा था, वह भी तुम्हें छोड़ कर पूंजीपतियों के साथ हो गया। विधायक सुभाष चंद्रा की पैरवी कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, सतीश राणा, शमशेर सिंह, सूबे सिंह, करतारा खरक, बलबीर मास्टर, किताब सिंह मोर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजौंद में भी पहुंचे अभय चौटाला
राजौंद। आनाज मंडी में आए किसानों की समस्या सुनने के दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने का पूरा मूल्य दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, डा. सतपाल राणा, जबर सिंह, कपिल हरित, कवरपाल, कपिल शर्मा, मोहन सिंह, जोगेंद्र, प्रदीप मौजूद थे।

‘भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी हो रहे बर्बाद’
गुहला-चीका। विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान व व्यापारी दोनों वर्गों को लूट रही है। सरकार मंडियों को ऑन लाइन करने की आड़ में किसान और आढ़तियों का भाईचारा खत्म करना चाहती है। अनाज मंडी के दौरे के बीच में चौटाला ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। किसानों को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, पूर्व विधायक बूटा सिंह कंवरपाल गुज्जर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हलका प्रधान भूपेंद्र सिंह जैलदार, बचन सिंह माजरी, प्रोफेसर रणधीर सिंह, साहब सिंह संधू, श्याम सिंह टटियाणा, बलवंत सिंह हरिगढ़, पिरथी सिंह सीड़ा,युवा जिला उपप्रधान बोबी वडैच, शमशेर भागल, जगदेव सीड़ा, कृष्ण भाटियां, बेदी गुर्जर, मंगत राम संधू, अलबाद सिंह राणा, लखा सिंह मस्तगढ़, महेंद्र सिंह चौधरी,  संदीप कुचियां, मलकीत सिंह, पाल सिंह टटियाणा, श्याम सिंह राणा सहित सैकड़ों किसान और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें