27 गुहला-चीका में जनसभा को लेकर विचार-विमर्श करते इनेलो पदाधिकारी
इनेलो कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
गुहला चीका। इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रधान बलकार बल्लू की अध्यक्षता में उनके निवास पर बुलाई गई। इसमें 16 अगस्त को चीका में होने वाली इनेलो की जनसभा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। पबल्लू ने बताया कि जनसभा के दौरान अभय चौटाला 25 सितंबर को रोहतक में मनाई जाने वाली ताऊ देवी लाल की 112 वीं जयंती कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भी देंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र जैलदार, डॉ.साहब सिंह संधू, जिला उपाध्यक्ष गुरपाल गगड़पुर, भान सिंह, लैंबर सिंह मौजूद रहे। संवाद
इनसो का स्थापना दिवस 5 को
गुहला-चीका। पांच अगस्त को जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो का 23वां स्थापना दिवस है। इस बार इनसो ‘सामाजिक सरोकार दिवस’ के रूप में प्रदेशभर में स्थापना दिवस मनाएगी और सभी 22 जिलों में सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रम करेगी। उक्त जानकारी जेजेपी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोॅ रणधीर सिंह ने अनाज मंडी चीका स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता में दी। संवाद